हांसी:– भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने एक और बड़े चुनावी वादे को पूरा करते हुए आज ‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’ को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान इस योजना की घोषणा करते हुए वादा किया था कि हर महिला को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान की जाएगी। आज वह वादा साकार हुआ है।
इस पहल से भाजपा ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वह केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू भी करती है। लाड़ो लक्ष्मी योजना उन सभी बेटियों के लिए एक नई आशा लेकर आई है, जो अब आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगी।
भाजपा सरकार ने लाड़ो लक्ष्मी योजना का चुनावी वादा पूरा कर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया ऐतिहासिक कदमतनुज खुराना
