हिसार, 5 मार्च:-  परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्म ज्ञान मंदिर, शांति नगर के तत्वाधान में ब्रह्मदर्शी संत उपरामानंद महाराज का अवतरण दिवस 6 मार्च को राधा नाम संकीर्तन द्वारा श्रीयोग उपराम आनंद धाम, बाई पास में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 26  फरवरी को ब्रह्म ज्ञान मंदिर में रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया था।
 आज प्रात: हवन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डाली तथा संत उपरामानंद महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर संत रामानंद महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।  
       संत रामानंद ने बताया कि 6 मार्च को प्रात: 5:30 बजे से 7:30 बजे तक रामायण का भोग डाला जाएगा। सायंकाल 4 बजे श्रीयोग उपराम आनंद धाम, बाई पास में होली के रंग प्यारे श्रीमहाराज के संग आयोजित किया जाएगा जिसमें भजन सम्राट भैय्या दिव्य दास भजनों की वर्षा करेंगे। हिसार के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग लेंगे।