नवांशहर - संगत के सहयोग से बंगा रोड नवांशहर स्थित हजरत पंज पीर दरबार में पीर बाबा फारूक अली कादरी जी की याद में 17वां वार्षिक जोड़ मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर बाबा महताब अहमद कादरी ने बताया कि दरबार में पहले दिन मेहंदी की रस्म अदा की गई। मेले के दूसरे दिन शाम को चिराग़ रौशन और चादर की रस्म अदा की गई।
उसके बाद कवाल पार्टी, ने कवलिया की शुरुआत की| जिसमें इशरत अली ने दीवाने सरकार के, मस्त मलंग हो के नचदे, आदि गाके ने भाग लिया और मानक अली ने पैरों में जूती न पावां सदी होई साईंयां दी, मैं दीवाना पंज पीरा दा गाके, संत फकीर का आशीर्वाद लिया| इसी तरह सिंगर महेश साजन ने गद्दी वालेया बजुर्गा वे आजा मार गद्दी ते फेरा, पीरां नू मनन वालेयां दी बेड़ी कदीं न अड़ी, गाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
और संगताँ और आए संत फकीरों का आशीर्वाद लिया| वहीं रात्रि में धर्मवीर परदेसी द्वारा धार्मिक नाट्य नाटिका का मंचन किया गया। इस अवसर पर स्टेज सचिव दीप मिउवाल ने भी संगताँ और आए संत फकीरों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लंगर अटूट बरताया गया। संगत को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न डेरियों से संत फकीरा ने मेले में भाग लिया। जिसमें साईं उमरे शाह को दरबार मढाली शरीफ, बामदेव उर्फ प्रीति महंत, कुक्कू भगत, वुरन शोभती, बाबा प्यारा, बाबा पम्मे शाह, बाबा काले शाह, बाबा कुलराज मोहम्मद राजी, बीबी बलजीत कोर कादरी और इनके अलावा नरिदर राठौड़, जसविंदर कुमार, जसविंदर घुन आदि शामिल थे।
पीर बाबा फारूक अली कादरीजी की याद में 17वां वार्षिक मेला आयोजित किया गया।
