हरियाणा/ हिसार: अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा बरवाला द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलोढा से राजकपूर प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
ढाणी खान बहादुर से डा आशीष राय प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहर कोठी बरवाला से सुखबीर संस्कृत अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी खान बहादुर से फूल कुमार प्राथमिक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोबुआ से सुनील कुमार प्राथमिक शिक्षक, राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय ब्याना खेड़ा से विजय प्राथमिक शिक्षक व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरवाला से अर्चना भारद्वाज अनुदेशक को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान - 2025 देकर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा बरवाला प्रारंभ से ही अनेक सामाजिक कार्य करती रही है । इसी कड़ी में आज का शिक्षक सम्मान समारोह भी सम्मिलित है।
शिक्षक सम्मान समारोह के साथ-साथ पर्यावरण संवेदनशीलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए संघ ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरवाला के पर्यावरण को और अधिक सुंदर बनाने के लिए पाम के पौधे भी रोपे। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन मास्टर कांशी राम सरोए रहे और साथ ही मंच का संचालन भी किया।
अध्यक्ष विक्की रहेजा ने अपने संबोधन में सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और आगाह किया कि आप सभी शिक्षकों की समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है । शिक्षक देश का मार्गदर्शक एवं निर्माता है। देश के हर नागरिक चाहे वह कितने ही बड़े पद पर आसीन हैं वह शिक्षक द्वारा ही तराशा गया है।
इस देश में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है। इस अवसर पर आईटीआई बरवाला से उपप्राचार्य नीरज कुमार लीखा, जयपाल खटोड़, राजेश कुमार, सुनीता देवी, अमित, अशोक कुमार, दीपक, सेवा रतन राजेश सलूजा, अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्डी महेन्द्र सेतिया, सचिव संजीव भाटिया, के.के.आर्य, संजय संदूजा, महेन्द्र सिंह सैनी, तरूण कक्कड़, हरबन्स वधवा, सोनू चौपड़ा, लीलाकृष्ण कथूरिया, मनोहर जावा, मा० सुबे सिंह, महेन्द्र कथूरिया, मा० सुदर्शन, जोगेन्द्र पाहुजा, मनोज कथूरिया, जोगेन्द्र कथूरिया, हरीश सरदाना, देवराज असीजा, मा० सुरेश सरोए व अमित कुमार खटक आदि मौजूद रहे ।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरवाला में श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाजे गए शिक्षक
