करनाल, 27 अक्टूबर (प्रवीण वालिया):- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनाल में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा डीपीसी धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग की नौ विधाओं में 207 शिक्षकों ने भाग लिया। इन विधाओं में लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, लोक गायन, लोक एवं शास्त्रीय वादन, एकल अभिनय, द्विआयामी कला और मूर्तिकला शामिल थीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और डीपीसी धर्मपाल चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि रंगोत्सव का उद्देश्य शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनकी रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना और विद्यालयों में कला आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से शिक्षकों ने अपनी कला, कौशल और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का परिचय दिया।

डीपीसी धर्मपाल ने कहा कि रंगोत्सव शिक्षकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अन्य प्रतिभाशाली शिक्षकों से सीखने और अपनी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार के आयोजन विद्यालयों में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने और विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग की स्पर्धाएं होंगी और सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस अवसर पर डीईओ रोहताश वर्मा, डीपीसी धर्मपाल, एपीसी अंजू, बीईओ गुरनाम सिंह मंढाण, संजीव, वीणा, मीडिया समन्वयक दलीप सिंह, अरुण केहरबा, प्राचार्या मनदीप शर्मा, निधि चौधरी, दलबीर, सुरेश सैनी, डॉ. सतीश साहू, गजेंद्र, पवन शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह, गीता नरवाल, सलिंदर, रामकुमार, दीपा, कृष्ण डाला, सोमबीर, सुनीता श्योराण, कुशल पांचाल, मनोज कुमार, अश्विनी भाटिया, धर्मबीर, बारू राम, प्रवीण, मदनलाल, मीना, श्रवण, रविंद्र शिल्पी, अमन शर्मा, सुमन, युगल किशोर, पूजा, रीना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।