होशियारपुर: स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसाइटी ने आज फूड स्ट्रीट पर डीएसपी कुलभूषण, पीसीआर इंचार्ज राकेश कुमार और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन (यातायात जागरूकता अभियान) चलाया।
इस अभियान के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से न केवल हमारी अपनी जान बचती है, बल्कि हम दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। यह भी कहा गया कि यदि हमारे पास गाड़ी के पूरे कागजात होंगे और हमने हेलमेट पहना होगा, तो हम देश के जागरूक नागरिक कहलाएंगे। 
डीएसपी कुलभूषण जी ने स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस तरह के सराहनीय कार्य करने की प्रशंसा की। पीसीआर इंचार्ज राकेश कुमार जी ने भी सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की।