हांसी:– तेरापंथ युवक परिषद हांसी द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमण की सुयोग्य शिष्य साध्वी भाग्यवती महाराज के पावन सान्निध्य में मंत्र दीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र एवं मंगलाचरण के भावपूर्ण उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात साध्वी भाग्यवती ने बच्चों को ज्ञानशाला का महत्त्व बताया और बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की।
कार्यशाला में सीमा जैन ने मंत्र दीक्षा के महत्व, उसके आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला, युवक परिषद सदस्य चिराग जैन ने मंत्र दीक्षा नियमावली का वाचन कर उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को मंत्र दीक्षा के उद्देश्य एवं मर्यादाओं से अवगत कराया, कार्यशाला में ज्ञानशाला के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद अध्यक्ष मुदित जैन,मंत्री मुनिश जैन, जितिन जैन, अंशुल जैन, मुदित जैन एवं ज्ञानशाला के सदस्य उपस्थित रहे।
तेरापंथ युवक परिषद हांसी द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
