नवांशहर, 4 अक्तूबर (देस राज बाली):- सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए जागरूकता को समर्पित समाजसेवी संस्था उपकार कोऑर्डिनेशन सोसाइटी द्वारा युवा वर्ग की सोच जानने के लिए भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विचारों को जाना जाएगा और रचनात्मक सुझावों के अनुसार विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अनुसार शिक्षण संस्थानों में विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रत्येक प्रतियोगी के लिखित भाषण भी प्राप्त किए जाएंगे तथा निर्णायक मंडल द्वारा दी गई जजमेंट के अनुसार क्रमवार सम्मानित किया जाएगा।
ये विचार स्थानीय गुरु नानक नगर के “गिरन भवन” में सोसाइटी की बैठक में व्यक्त किए गए, जिसकी अध्यक्षता प्रधान जे.एस. गिद्दा ने की। जनरल सचिव राणा परविंदर सिंह ने चार महीने बाद वतन वापसी पर प्रधान का स्वागत करते हुए बैठक का संचालन किया तथा सोसाइटी द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत लड़कियों के लिए कटाई-सिलाई और एंब्रॉयडरी के निःशुल्क पाठ्यक्रमों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
स्थानीय दोआबा सिख नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे कटाई-सिलाई और एंब्रॉयडरी बैच की छात्राओं के साथ उपकार महिला सदस्य बैठक कर जानकारी प्राप्त करेंगी और भविष्य के लिए सोसाइटी को रचनात्मक सुझाव देंगी।
फैसला हुआ कि चक गुरु और समुंदड़ा गांवों द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे विशिष्ट कार्य को देखने के लिए उपकार सोसाइटी की एग्जीक्यूटिव कमेटी का प्रतिनिधिमंडल नवंबर के पहले सप्ताह में स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट को देखने जाएगा तथा खेलों के विस्तार के लिए इस प्रोजेक्ट को रोल मॉडल का दर्जा देने के बारे में कार्रवाई की जाएगी।
मैडम हरबंस कौर को विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। ब्लड डोनर्स काउंसिल नवांशहर की ओर से सोसाइटी को निःशुल्क कटाई-सिलाई और एंब्रॉयडरी प्रशिक्षण के लिए दो टेबल वाली सिलाई मशीनें भेंट की गईं तथा संस्था द्वारा उनका धन्यवाद किया गया।
बैठक में जे.एस. गिद्दा, राणा परविंदर सिंह प्रिंसिपल, देस राज बाली, नरिंदर सिंह भारटा, नरिंदरपाल तूर, जोगा सिंह साधड़ा, डॉ. अवतार सिंह देणोवाल कलां, प्रिंसिपल बिक्रमजीत सिंह, बलविंदर सिंह नानोवालिया, सतनाम सिंह, ज्योति बग्गा, राजिंदर कौर गिद्दा, सुखविंदर कौर सुखी, पलविंदर कौर बडवाल, गगनप्रीत सिंह, नीलम मौरिया और कमलजीत सिंह देणोवाल कलां उपस्थित हुए।
