चंडीगढ़(हरमिंदर नागपाल)रामगढ़िया सभा चंडीगढ़ की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित रामगढ़िया भवन में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के विभिन्न शहरों से पहुंचे रामगढ़िया समाज के प्रमुख उद्योगपतियों और गणमान्य व्यक्तियों को उनके औद्योगिक योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हरचरण सिंह रनौता ने स्वागत संबोधन से की। इसके बाद प्रधान मनविंदर सिंह रनौता ने रामगढ़िया सभा चंडीगढ़ के इतिहास, सामाजिक गतिविधियों, सामुदायिक पहलों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने 13 प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हरि सिंह भामरा (प्रीत ट्रैक्टर्स, नाभा), सतविंदर सिंह भामरा (जेएलपीएल, मोहाली), बरिंदर कलसी (कलसी पंप्स, जालंधर), इंदरजीत सिंह सोहल (हैरिसन उद्योग, लुधियाना), जगजीत सिंह पानेसर (पानेसर कंबाइन, बरनाला), इंदरजीत सिंह मुंडे (केएस एग्रो इंडस्ट्रीज, मालेरकोटला), अमर सिंह मथारू (दशमेश एग्रो टेक, मालेरकोटला), चरण सिंह रहलन (मलकियत कंबाइन, नाभा), मनप्रीत सिंह लोटे (करतार कंबाइन, भादसों), सुरजीत सिंह चग्गर और मनमोहन सिंह चग्गर (क्रिस्टल स्विचगियर्स, लुधियाना), भूपिंदर सिंह उभि (रामगढ़िया दर्पण के संपादक एवं रामगढ़िया वेलफेयर से जुड़े) तथा सतपाल सिंह सोखी (पंजाब सरकार के रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड के स्टेट चेयरमैन) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों, समाज के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बीच खुली चर्चा भी हुई। इसमें औद्योगिक विकास, सामाजिक कल्याण और समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि कुलतार सिंह संधवां ने अपने संबोधन में समाज के कल्याण, विकास और आपसी सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार रखे। अंत में डॉ. हरचरण सिंह रनौता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज और आपसी मेल-मिलाप के लिए बातचीत की गई
