होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी, माहिलपुर द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से डेरा प्रमुख मनदीप सिंह मंगा बैंस की अध्यक्षता में तथा समाजसेवी विक्की अग्निहोत्री और अनुराग हाड़ा की देखरेख में सात दिवसीय श्रीराम कथा समारोह आयोजित किया जा रहा है।

इस रामकथा समागम में मथुरा की प्रसिद्ध कथा व्यास प्रियंका चौधरी ने श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति में धर्म और अध्यात्म के विशेष महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म जहां मनुष्य को आत्मचिंतन, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है, वहीं श्रीराम कथा मर्यादा, त्याग, सेवा, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपालन का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक कथाओं और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को जोड़ना भी बेहद आवश्यक है, ताकि बच्चों और युवाओं को ईमानदारी, अनुशासन, बुजुर्गों के सम्मान तथा मानवीय संवेदनाओं के महत्व के बारे में जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर बाबा सतनाम दास, विनी करीर, अनिल कुमार काला, जुगिंदर पाल पिंकी, वैद्य राकेश कुमार, अशोक कुमार बिल्ला, जतिन तनेजा, रोहित धवन, हनी सतेजा, रवि तनेजा, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह बैंस, विनोद हाड़ा, नंबरदार बाल किशन अग्निहोत्री, रविंद्र कूनर, रमेश जोशी, इंस्पेक्टर परमजीत राणा, सोनू फ्रांस, सुरिंदरपाल शर्मा, रोहित धवन, बलदेव गोरी, दिनेश कुमार, अशोक बाली, अनुराग हाड़ा, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, जतिन तनेजा, रवि खरदी, गोपी बसरा, इंस्पेक्टर राज कुमार, कमल माछवाड़ा, रीता रानी, जोहन, रवि ठेकेदार, नतिन वर्मा, जीवन बाला, रानी चाची सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।