अंबाला, 21 नवंबर (आर. सिंह):- शिरोमणि अकाली दल (बादल), हरियाणा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष हरकेश सिंह मोहड़ी ने आज यहां बताया कि उन्होंने यमुनानगर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर शिरोमणि अकाली दल की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।
मोहड़ी ने बताया कि बलजीत सिंह काला को पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि छबील सिंह मास्टर छछरौली को महासचिव, नायब सिंह बलाचौर को उपमहासचिव, सतविंदर सिंह चावला को शहरी अध्यक्ष, राजविंदर सिंह काला को शहरी उपाध्यक्ष, गुरजिंदर सिंह गनौला को युवा अध्यक्ष, हरिंदर सिंह कड़कोली को ग्रामीण अध्यक्ष, कुलदीप सिंह सरावां को ब्लॉक अध्यक्ष सढौरा, गगनदीप सिंह भाटिया को ग्रामीण महासचिव और हरपाल सिंह बैंस को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
