होशियारपुर- होशियारपुर जिले के माहिलपुर कस्बे में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं श्री शनि देव मंदिर में 27 मई को श्री शनि देव जन्म उत्सव एवं श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस मुख्य पुजारी पंडित रंग लाल ज्योतिषी की अगुआई में समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से बड़े प्रेम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित सुरेश कुमार ने बताया कि इस वार्षिक कार्यक्रम को समर्पित 25 मई को प्रातः 9.30 बजे श्री रामायण पाठ आरंभ किया जाएगा। 26 मई को प्रातः 9.30 बजे हवन किया जाएगा तथा 27 मई को प्रातः 8 बजे श्री शनि देव मंदिर में भव्य अखंड तेल धारा आरंभ होगी तथा तत्पश्चात प्रातः 11 बजे श्री रामायण पाठ किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे भंडारा शुरू होगा और इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर भजन मंडली व उनके साथियों द्वारा कीर्तन व प्रभु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
श्री संकट मोचन हनुमान एवं श्री शनि देव मंदिर में 27 मई को शनि जन्म उत्सव एवं श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस मनाया जाएगा/पंडित सुरेश शर्मा
