संतोषगढ़/ऊना, 9 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोषगढ़ द्वारा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन के लिए एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर मोहाली (पंजाब) से Max Healthcare के विख्यात विशेषज्ञ डॉक्टर विशेष रूप से संतोषगढ़ पहुंचे। शिविर में आर्थोपेडिक, नेत्र, मेडिसिन एवं यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 400 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं।
कैंप में विशेष रूप से डॉ. जतिंदर सिंगला (आर्थो विशेषज्ञ), डॉ. एम. एस. रंधावा (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अमरिंदर सिंह (इंटरनल मेडिसिन) एवं डॉ. पुनीत (नेत्र विशेषज्ञ) अपने चिकित्सा दल सहित उपस्थित रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोषगढ़ की समूची कार्यकारिणी भी मौजूद रही। इसमें अध्यक्ष जगमोहन सिंह वालिया, मुख्य संरक्षक पंडित शिव किशोर वासुदेव, संरक्षक डॉ. राम नारायण प्रभाकर, सचिव पवन कुमार, सलाहकार सतीश कुमार चब्बा, उपप्रधान चरण सिंह सैनी, सह सचिव डॉ. गुलशन कुमार शर्मा, उपप्रधान गुरुदेव सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार तेजपाल, धर्म पाल शर्मा, गोपाल कृष्ण सैनी, कमल प्रसाद शर्मा तथा वरिष्ठ उपप्रधान चरण दास महाजन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
परिषद के पदाधिकारियों ने Max Healthcare की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज सेवा की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल हैं।