रतिया, 26 सितंबर:- एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर, विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

एसडीएम ने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे मिड-डे मील की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों को भोजन परोसने की व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से मेहनत करने तथा अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के तहत खेतों में बोई गई फसलों का डिजिटल माध्यम से सर्वेक्षण किया। संबंधित अधिकारी को सर्वे कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिजिटल क्रॉप सर्वे का उद्देश्य खेतों में बोई गई फसलों का सही एवं पारदर्शी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। सर्वेक्षण के दौरान फसल, खेत तथा संबंधित विवरण को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सुविधा हो।