बनूड़, 2 जून: विद्यालय ऑफ एमिनेंस बनूड़ में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अनीता भारद्वाज ने समारोह के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर हो रहा है तथा ऐसे समारोह विद्यार्थियों को और प्रोत्साहित करते हैं।
वर्ष 2024-25 की वार्षिक परीक्षाओं में कक्षा आठवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के दौरान खेलों में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी स्कूल के अध्यापकों व प्रबंधन की खुलकर प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। समापन पर स्कूल की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। 
इस अवसर पर मालवा जोन के शिक्षा समन्वयक सह मास्टर ट्रेनर विजय मुनरो तथा समाजसेवी राजिंदर सिंह चानी ने विद्यार्थियों को लगन व मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 
इस अवसर पर प्रिंसिपल अनीता भारद्वाज, अंग्रेजी लेक्चरर बिंदु सिंगला, बायो लेक्चरर मंजू तिवारी, कॉमर्स लेक्चरर नवदीप कुमार, इतिहास लेक्चरर अशविंदर कौर, राजनीति विज्ञान लेक्चरर मीनाक्षी बजाज, मैथ मास्टर गुरशरण सिंह, मैथ मिस्ट्रेस हरसिमरन कौर, साइंस मिस्ट्रेस सुखविंदर कौर, साइंस मिस्ट्रेस रचना छाबड़ा, कुलविंदर लक्की आप नेता व अन्य सदस्य भी मौजूद थे।