मोहाली:- दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के ओबीसी विंग के केंद्रीय वरिष्ठ प्रधान सतनाम सिंह झिक्का ने समस्त क्षेत्रवासियों को दिल से बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस बार हमें पटाखों और प्रदूषण से दूर रहकर दिवाली मनानी चाहिए। पटाखों से निकलने वाला धुआं हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र त्योहार हमें बेहतर समाज के निर्माण का संदेश देते हैं। इस अवसर पर हमें नशे से दूर रहने और पंजाब को नशा मुक्त तथा खुशहाल बनाने का संकल्प भी लेना चाहिए।
अंत में उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि दिवाली दीये जलाकर मनाएं, खुशियां और प्यार बांटें तथा ग्रीन दिवाली मनाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें।
