बंगा:- डेरा संत बाबा मेला राम भरोमजारा में श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब की मीटिंग हुई। जिसमें संत कुलवंत राम भरोमजारा, प्रधान साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब ने जुड़े हुए इकट्ठ को संबोधन करते हुए कहा कि सारे संत महापुरुष और डेरे सम्मानयोग्य और सत्कारयोग्य होते हैं। हमें सभी का दिल से सत्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक बरसी समागम में प्रवचनों के दौरान सभा के कैशियर संत जसविंदर सिंह डांडियां ने सतगुरु रविदास महाराज जी के सम्मान की बात कही थी। सारा संत समाज सम्मानयोग्य और एकजुट है।
सोसाइटी के चेयरमैन संत महिंदरपाल पंडवां, चेयरमैन साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब ने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश दिवस आ रहा है। हमें सभी को मिल-जुल कर मनाने की तैयारियां अभी से ही करनी चाहिए, उपरांत उन्होंने मीटिंग में आने पर सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर चेयरमैन संत महिंदरपाल पंडवां, पंजाब प्रधान संत कुलवंत राम भरोमजारा, सेक्रेटरी संत निर्मल दास अवादान, कैशियर संत जसविंदर सिंह सचखंड डांडियां, संत सतनाम दास गज्जर महदूद, संत बीबी मीना देवी डेरा रतनपुरी जेजों दुआबा, संत जसविंदर दास पंडवां, संत हाकम दास संधवां, संत आत्मा दास अप्परा, संत बलवीर दास साहरी, संत हरजिंदर पाल, संत गुरमीत राम हाजीपुर, संत सतनाम सिंह नरूड़, संत टहिल नाथ नंगल खेड़ा, संत गंगोत्री दास फगवाड़ा, जत्थेदार सरूप सिंह खलवाड़ा, रोबन सैंपले जालंधर, देश राज चक गुरु, बिहारी लाल नंगल भाखड़ा, सोम नाथ गढ़शंकर, मदन लाल रंधावा, बीबी हरदीप कौर मोरों, महंत केसवा नंद कुक्कड़ां, संत सरूप गिर राहों, संत मोहन दास लखनपाल, संत सुखविंदर दास चक कलाल, संत शाम दास झंडेरां, संत गुरमीत दास, संत हरविंदर लल्लियां, संत महिंदर पाल बीरमपुर, संत निर्मल सिंह बघाणा, संत ओम लाल नूरपुर, संत पवन कुमार मनराइयां, संत कपूर दास जालंधर, संत बिसंबर दास, संत सुरजीत दास हरियाणा, सुरजीत सिंह खेड़ा, संत गुरबचन सिंह और जगदीश सुमन आदि हाजिर थे।
