होशियारपुर - गांव पट्टी में प्राचीन ठाकुर द्वारा बाबा शुक्र दास जी महाराज की समाधि पर 16 मई को संकीर्तन प्रवचन एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए 1008 श्री महंत पवन कुमार दास ने बताया कि यह संकीर्तन प्रवचन एवं भंडारा श्री नूर चंद परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 
जिसमें कथा व्यास श्री प्रियवर्त शर्मा भगवान की स्तुति गाकर संगत को आनंदित करेंगे तथा निरंतर भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा।