होशियारपुर:- श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील करने हेतु आप के प्रदेश सचिव एवं बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने दोआबा जोन में अलग-अलग शहरों एवं कस्बों और गांवों मं बैठकें की।
 इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री सैनी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गुरु जी के सम्मान में 6 फरवरी को बहुत भव्य समागम करवाया जा रहा है। जिसके तहत 4 फरवरी को श्री अखण्ड साहिब जी का पाठ शुरु होगा।
 6 फरवरी को सुबह 10 से बोद दोपहर 2 बजे तक श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग एवं अरदास, कथा कीर्तन तथा अलग-अलग महापुरुषों के विचार सुनने को मिलेंगे। श्री सैनी ने जनता से आह्वान किया कि वह तय कार्यक्रम अनुसार समय पर पहुंचकर गुरु जी की कृपा प्राप्त करें।