होशियारपुर - प्राथमिक कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट फतूही में निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वर्ल्ड केयर कैंसर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा वर्धमान थ्रेड्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन 21 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता अरोड़ा महासभा के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा, जसपाल सिंह जस्सा, वरिष्ठ नेता आप गुलशन मदान, बापू चल जतिदर, बीसी विंग के उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि इस कैंप में कैंसर रोग की जांच, पूरे शरीर का टेस्ट, आंखों का चेकअप व अन्य कई ऐसे टेस्ट जो बहुत महंगे हैं, मुफ्त किए जाएंगे।
21 तारीख को कोट फतुही पहुंचें और मुफ्त में महंगे कैंसर टेस्ट कराएं
