होशियारपुर:- रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन, ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल डिजाइन द्वारा एनएसएस यूनिट के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जल्लोवाल में स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कुलपति डॉ. चंद्र मोहन के मार्गदर्शन एवं यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन, ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल डिजाइन के प्रमुख चरनप्रीत सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में रचनात्मकता, व्यावसायिक जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
एनएसएस टीचर कोऑर्डिनेटर पंकज एवं जसनीत कौर ने स्कूल प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम का को ओडिनेट किया गया । यूनिवर्सिटी के एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को हैंड पेंटिंग, कढ़ाई तथा क्रोशिया कार्य का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिला और साथ ही ऐसे हस्तकला आधारित कौशल सिखाए गए जो भविष्य में आत्मनिर्भर बनने में सहायक हो सकते हैं।
इस अवसर पर चरनप्रीत सिंह ने कहा कि एनएसएस के ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि सामुदायिक जुड़ाव, कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण के उद्देश्यों को साकार किया जा सके तथा विश्वविद्यालय और स्थानीय समुदाय के बीच संबंध और अधिक मजबूत हों।
