धूरी (जगदीश राणा):- पंजाबी मातृभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, संगरूर की ओर से गुरसागर मस्तुआना साहिब (संगरूर) स्थित फिजिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में नवंबर माह-2026 के आयोजनों की श्रृंखला के तहत साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रसिद्ध कहानीकार एवं उपन्यासकार जसवीर राणा के साथ रूबरू कार्यक्रम और विशाल कवि दरबार करवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंजाबी मातृभाषा के जाने-माने बहुमुखी लेखक तथा साहित्य सभा (रजि.), धूरी के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रवक्ता रंजीत आजाद कांझला की पांचवीं मौलिक पुस्तक 'कहानियां और हड्ड बीतियां' का पूरे अध्यक्षमंडल द्वारा तालियों की गूंज के बीच लोकार्पण किया गया। अध्यक्षमंडल में एसडीएम संगरूर सतीश कुमार, पवन हरचंदपुरी (अध्यक्ष, के. पंजाबी लेखक सभा, सेखों), डॉ. भगवंत सिंह (अध्यक्ष, पंजाबी साहित्य सभा, संगरूर), प्रसिद्ध गायक गुरदियाल सिंह निर्माण, जसवीर सिंह राणा (कहानीकार एवं उपन्यासकार), अक्षदीप सिंह, दलबार सिंह छठे (अध्यक्ष, साहित्य सदन, संगरूर), श्रीमती राबिया मैम (जिला भाषा अधिकारी, संगरूर), महंत प्रीति जी और संतोख सिंह सुखी (सहायक निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला) शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने रंजीत आजाद कांझला को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। आयोजकों की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। श्री कांझला ने कवि दरबार में भी भाग लिया और अपनी काव्य प्रस्तुति से खूब प्रशंसा बटोरी।