डेराबस्सी (संजीव सिंह सैनी):- बस स्टैंड के नजदीक स्थित श्री रामतलाई की देखरेख करने वाली प्राचीन श्री रामतलाई सौंदर्यकरण समिति की बैठक निवर्तमान प्रधान सुशील व्यास की अध्यक्षता में भाविप कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

चुनाव प्रक्रिया सोम नाथ शर्मा द्वारा संचालित की गई। सर्वसम्मति से आरडी शास्त्री को प्रधान चुना गया। उनके अलावा राकेश अचिंत को सचिव और उपेश बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सदस्यों ने पांच वर्षों तक निर्विरोध प्रधान रहे सुशील व्यास तथा अन्य पदाधिकारियों के कार्यकाल की भरपूर सराहना की। साथ ही नवगठित प्रबंधन समिति को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।