गढ़शंकर- आज राजू ब्रदर वेलफेयर सोसायटी ऑफ यूके एंड पंजाब ने सत्या देवी राहो को व्हीलचेयर भेंट की। यह संस्था अब तक हजारों जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर मुहैया करवा चुकी है। 
हैप्पी साधोवाल और लखविंदर लक्की ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति हमारी संस्था से संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर लखविंदर सिंह लक्की, हैप्पी साधोवाल, शिंदा गोलिया, प्रीत पारोवाल, बाबू संत राम, बिमला एमसी, सतपाल सरोया, सिगरा राम प्रधान, अमरजीत राजू यूके आदि मौजूद थे।