होशियारपुर/दलजीत अजनोहा-  गांव महिंदवाणी गुज्जरां में आयोजित वार्षिक दंगल छिंज मेले में पहलवानों ने शानदार कुश्तियों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। मेले के दौरान पटके की मुख्य कुश्ती में रजत मांडोठी ने हरियाणा के पहलवान रोहित लाडला को पराजित कर 1 लाख 51 हजार रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया।


दंगल में पंजाब के अलावा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से पहुंचे 100 से अधिक पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल देखने के लिए राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।


इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुभाष किसाना और पूर्व सरपंच पम्मी किसाना ने कहा कि छिंज कमेटी और समूचे गांववासियों के सहयोग से शानदार दंगल मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और मेले में पहुंचे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर छिंज कमेटी के प्रधान राधे श्याम, गुरचेन किसाना, रणजीत भुंबलां, राम किसाना, गुरमीत चौधरी, सोहन लाल चेची, पंच हरबंस, गौरव किसाना, बिंदु किसाना, विशाल किसाना, सोमा किसाना, तरसेम किसाना, विजय बाठ, सिंबू चेची, केशी चेची, राहुल किसाना, ठेकेदार मदन किसाना, मैला राम भुंबलां, तेलू राम बीटन, गुरमेल पोसवाल और सुभाष बाठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।