होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में चल रही भाजपा संचालित एनडीए सरकार की नीतियों को भाजपा के हर कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. रमन घई ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी नीतियों से पंजाब एक बार फिर देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनेगा।

डा. घई ने कहा कि जिस तरह केन्द्र सरकार ने देश के उद्योगपतियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं व्यवसायियों के अलावा हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई हैं, उनका लाभ लेकर देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा आज गरीबी रेखा से बाहर आने में सफल हुआ है तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर ये लोग देश की उन्नति व तरक्की में अपना योगदान दे रहे हैं। डा. घई ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के हर नागरिक को मिले, भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपने-अपने इलाके में यह सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाकर पंजाब के लिए उन्नति के नए रास्ते खोलने जा रही है। डा. घई ने आज कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिले, इसके लिए हम सभी को मिलकर बूथ स्तर पर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में और भी तेजी से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता डा. पंकज शर्मा, कुलभूषण सेठी, डा. राज कुमार सैनी, मनोज शर्मा, डा. वशिष्ट कुमार, अशोक कुमार गोल्डी, राज कुमार शर्मा, मोहित संधू, विजय कुमार, मनजिंदर अटवाल, वरुण कत्याल, जसवीर सिंह, गगनदीप सिंह, मयंक शर्मा, गर्वदीप सिंह, राजीव कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मोदी की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रण लिया।