एसएएस नगर 20 जनवरी 2025: पंजाब पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समूह (सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही ऋण योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए चेयरमैन श्री संदीप सैनी और श्री संदीप हंस, आईएएस ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) के सहयोग से जागरूकता शिविर लगाया है। 
कार्यकारी निदेशक, पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिनको) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 23/01/2025 को सुबह 11:00 बजे गांव धर्मगढ़, उप-तहसील बनूर, जिला, एसएएस नगर में जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। बैकफिनको द्वारा चलाई जा रही ऋण योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में सुपरिंटेंडेंट-कम-इंप्लीमेंटिंग अफसर सुखविंदर सिंह और फील्ड अफसर राकेश गर्ग एसएएस नगर ने बताया कि निगम की ओर से पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए स्वरोजगार के लिए विभिन्न ऋण योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसमें डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्म, मधुमक्खी पालन, सब्जी उगाने, जनरल स्टोर (किराना, पशु चारा), कपड़े/रेडीमेड गारमेंट की दुकान, बढ़ईगीरी, लोहारी का काम, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री और मरम्मत, हार्डवेयर, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग और स्पेयर पार्ट्स आदि समेत 55 अलग-अलग व्यवसायों और तकनीकी और पेशेवर कोर्सों के लिए ऋण मुहैया करवाया जाता है। 
इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे कैंप में उपस्थित होकर अपने फार्म भरें ताकि बैकफिंको की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें और मौके पर ही ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकें।