पटियाला, 13 नवंबर (परमजीत सिंह परवाना):- पीआरटीसी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा के निमंत्रण पर आज पूर्व मंत्री एवं समाना हलका इंचार्ज सुरजीत सिंह रखड़ा पीआरटीसी के मुख्य कार्यालय पटियाला पहुंचे। इस अवसर पर हरपाल जुनेजा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच समाना हलके के विभिन्न बंद पड़े बस रूटों को दोबारा शुरू करने और क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि पीआरटीसी के बेड़े में शामिल की जा रही 100 नई जूनियर बसों में से समाना हलके की जरूरत के अनुसार बसें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुचारू, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि किसी भी क्षेत्र के लोगों को बस सेवा की कमी के कारण परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सुरजीत सिंह रखड़ा ने समाना हलके के विभिन्न रूटों पर बसें उपलब्ध करवाने का आश्वासन देने के लिए चेयरमैन हरपाल जुनेजा का धन्यवाद किया।