नवांशहर (देस राज बाली):- फासीवादी हमलों विरोधी फ्रंट, जिला शहीद भगत सिंह नगर की ओर से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, मुख्य चुनाव आयुक्तों और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी कानून, 2023 को रद्द करने तथा एसआईआर प्रक्रिया रद्द करके 2025 की मतदाता सूची बहाल करने की मांग को लेकर 17 अक्टूबर को नवांशहर में रैली और प्रदर्शन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए फ्रंट के नेताओं कुलविंदर सिंह वड़ैच, कुलदीप सिंह दौड़का और जसविंदर सिंह भंगाल ने बताया कि प्रदर्शन से पहले सुबह 11 बजे नवांशहर के बस अड्डे पर रैली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुलिस द्वारा जिस तरह आतंक का माहौल बनाया गया और संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया, उससे भाजपा-आरएसएस सरकार का कथित फासीवादी चेहरा पूरी तरह उजागर हो गया है।
उन्होंने कहा कि इससे पूरी तरह साबित हो गया है कि मोदी सरकार पुलिस के सहारे अपनी सत्ता को आगे बढ़ा रही है, जिसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए।
