होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- साहिबज़ादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल, लधेवाल माहिलपुर की प्रिंसिपल श्रीमती राजविंदर कौर तथा समस्त स्टाफ ने एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार छठी बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना की। समस्त स्कूल स्टाफ ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं।

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी लगातार छठी बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष चुने गए हैं।