रतिया, 20 फ़रवरी:- श्री बाला जी महाराज श्री काजलां धाम हिसार के सौजन्य से श्री काजलां धाम भगत मंडल द्वारा "श्री सुंदरकांड पाठ एवं अष्टम् भव्य रात्रि जागरण" का भव्य आयोजन   अनाज मंडी प्रांगण में 21 फरवरी दिन शनिवार को सांय 7 बजे  बड़ी धूमधाम से किया जाएगा।
 भव्य रात्रि में गुरु जी महाराज काजलां धाम प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय ब्रह्मलीन पूज्य श्री रमेश कुमार जोशी जी के आशीर्वाद से गुरु जी महाराज काजलां धाम भाई जी श्री अंजनी कुमार जोशी जी अपनी अमृतमय वाणी से सुंदर कांड का पाठ करेंगे। श्री बालाजी प्रेमियों ने बताया कि इस भव्य रात्रि में उत्सव स्थल की फूलों व रंगीन लाईटों व श्री बालाजी दरबार की आलौकिक श्रृंगार के साथ भव्य सजावट की जाएगी।
 इस भव्य रात्रि में छप्पन भोग व बीच-बीच में मनमोहक इत्र वर्षा देखने को मिलेगी। इसके अलावा श्री बालाजी का अटूट भंडारा भी चलेगा। इस भव्य रात्रि में पहुंचने वाले प्रसिद्ध भजन सम्राट दिल्ली से 'शीतल पांडे' , हनुमानगढ़ से 'देव चुघ' व फतेहाबाद से 'ईशा सरल' आदि कलाकार समधुर भजनों से श्री बालाजी का गुणगान करेंगे।कमेटी ने सभी भक्तजनो से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तगण इस जागरण में आए और बाला जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करे। 
इस भव्य रात्रि में समस्त महिला मंडलों सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग रहेगा। इस मौके पर श्री काजलां धाम भगत मंडल के सभी सदस्य व काफी संख्या में बालाजी प्रेमी उपस्थित रहे।