हांसी (दिनकर गावड़ी):- श्रीपंचायती रामलीला कमेटी, हांसी के प्रधान सुरेश बंसल ने बताया कि रामलीला आज से लेकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। निर्देशक प्रदीप कौशिक और हरिंदर हरीश नांगरू के संगीत निर्देशन में इस बार कलाकार नए अंदाज और नए स्वरूप में रामलीला का सुंदर मंचन करेंगे।
प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य और कलाकार पिछले एक महीने से बड़े जोश और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंच सज चुका है और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामलीला का मंचन रावण-वेदवती संवाद और श्रवण लीला के साथ आरंभ होगा।
