हांसी:– विधायक विनोद भयाना द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न एसोसिएशनों के प्रधानों की मीटिंग विश्राम गृह हांसी में की गई।  जिसमें किरयाणा एसोसिएशन के प्रधान जमना दास पंसारी, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान पटेल सोनी व ईश्वर सोनी, मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान अनिल मलिक, हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश भुटानी, प्रताप बाजार एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया, उमरा गेट व्यापार मण्डल के प्रधान कृष्ण इलावादी, बड़सी गेट एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सरदार, बजरिया चौक से धौला कुआं रोड के प्रधान जनकराज उर्फ कुक्की,जी.टी. रोड एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण लाल बतरा उर्फ राजू, दिल्ली गेट एसोसिएशन के प्रधान विजय चावल वाला, इलैक्ट्रोनिक एसोसिएशन के प्रधान नरेन्द्र नागपाल, बीज एसोसिएशन के प्रधान मुकेश मुण्ढालिया, शू एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र चुचरा, हलवाई एसोसिएशन के प्रधान जगदीश भाटिया, आयल मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि अंकित गोयल, लोहिया एसोसिएशन के प्रधान महावीर गर्ग, चरणजीत गावड़ी सतीश कुमार उर्फ भगत जी,अमित कुमार,अशोक गंगवानी, सरदार कृष्ण ईलावादी, दिनेश गोयल पुत्र साधु राम गोयल,प्रवीण तायल आदि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान हांसी व्यापार मण्डल की पूर्ण गठन की चर्चा करते हुए नया अध्यक्ष चुनने की सभी प्रतिनिधियों ने इच्छा व्यक्त की तो इस पर रमेश भुटानी ने प्रवीण तायल को हांसी व्यापार मण्डल का प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा।  जिसका अनुमोदन जनकराज उर्फ कुक्की, कृष्ण डेयरी वाला, पटेल सुनार, विजय चावल वाला ने किया।  
उसके बाद सभी एसोसिएशन के प्रधानो व प्रतिनिधियो ने प्रवीण तायल के समर्थन में सर्वसम्मति व्यक्त की व प्रवीण तायल को हांसी व्यापार मण्डल का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया व प्रवीण तायल को अपनी पूरी कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार दिया गया।