टाहलीवाल/ऊना, 28 सितंबर (राजवीर चोपड़ा):- भगवान श्री चंद्र महाराज जी के तप स्थान गुरुद्वारा गदौरी साहिब में भगवान श्री चंद्र महाराज जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा भावना से मनाया गया। जिसमें तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी द्वारा संगतों को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया गया और भगवान श्री चंद्र महाराज जी के इतिहास एवं जीवन से जोड़ा गया।

बाबा केवल सिंह जी ने बताया कि मौजूदा गद्दीनशीन स्वामी दयानंद जी महाराज दया की मूरत हैं, संगतों से बहुत प्रेम करते हैं और संगतों के लिए रहने का प्रबंध, लंगर का प्रबंध बहुत सुचारू रूप से किया गया है और संगतें बहुत उत्साह के साथ भगवान श्री चंद्र महाराज जी का प्रकाश पर्व मना रही हैं। जिसमें अलग-अलग राज्यों से संगतें पहुंचकर भगवान श्री चंद्र महाराज जी की खुशियां प्राप्त करती हैं।

इस मौके पर गद्दीनशीन संत स्वामी दयानंद महाराज जी द्वारा संगतों को भगवान श्री चंद्र महाराज जी के प्रकाश पर्व की बधाइयां दी गईं। तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुखी बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी द्वारा संत स्वामी दयानंद महाराज जी का सम्मान किया गया।

इस मौके पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुरजीत सिंह हीरां, बाबा अमनदीप सिंह, विशाल सिंह, साहिल कुमार, गुरमुख सिंह, जतिन सिंह, गगनदीप सिंह, सतपाल सिंह, प्रीतम सिंह, ASI सतपाल सिंह, भाई बलजिंदर सिंह भरौली, भाई दीपक सिंह, बाबा राम सिंह जी भरौली, बाबा जरनैल सिंह, ग्रंथी बाबा सरबजीत सिंह, बाबा बिकर सिंह ग्रंथी हाजर थे।