होशियारपुर:- टेपबाल फेडरेंशन ऑफ इंडिया की ओर से एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाईटर स्पोट्स जोन, करतारपुर रोड कपूरथला में टेपबाल क्रिकेट के महा सचिव पुनीत वर्मा की अगुवाई में करवाई गई।
इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष एंवम टेपबाल फेडरेंशन ऑफ इंडिया के महा सचिव राजीव वालिया और उनकी पूरी टीम ने सीनियर नेशनल टेपबाल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का पोस्टर विमोचन करते हुए बताया कि 29, 30,31 मार्च 2026 को अकाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी कपूरथला में होने जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि यह पंजाब में दूसरी नेशनल टेपबाल क्रिकेट चैपियनशिप हो रही हैं और इस चैपियनशिप में टेपबाल फेंडरेंशन ऑफ इंडिया के साथ जुड़े अलग अलग राज्यों की टीमें भाग लेंगी और अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएगी। इस चैंपियनशिप का आयोजन सुल्तानपुर लोधी में महा सचिव पुनीत वर्मा और सुखदीप सिंह बाजवा द्वारा किया जा रहा हैं।
उन्होंने युवा खेल भलाई बोर्ड के सभी सदस्यों को इस चैपियनशिप में आमंत्रित किया। इस मौके पर गगनदीप कौर, मीना कुमारी, नीलम, ज्योति, राबीआ, समरजीत सिंह,विक्रम शर्मा,कमलजीत सिंह , इंद्रजीत सिंह, नवदीप सिंह , रेहान वालिया शामिल हुए।
सीनियर नेशनल टेपबाल क्रिकेट चैपियनशिप 293031 मार्च 2026 के पोस्टर विमोचन किया गया
