पीएम मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और कष्ट सहने वाले भारतीयों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर उस दौरान लोगों की पीड़ा को याद किया।