ऊना, 18 नवम्बर:- गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना के 697 गृहरक्षक जवानों की दीक्षांत परेड 6 दिसंबर को वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में आयोजित की जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

वाहिनी के आदेशक हितेश लखनपाल ने बताया कि दीक्षांत परेड की तैयारियों के लिए 22 नवंबर से प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में पूर्वाभ्यास शुरू किया जाएगा।