होशियारपुर- अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) निकास कुमार ने बताया कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा 19 मार्च को सरकारी मछली पूंग फार्म हरियाणा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में विभाग के अधिकारियों व प्रगतिशील मछली पालकों द्वारा मछली पालन व्यवसाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिसमें मछली का भोजन, मछली तालाब के पानी की गुणवत्ता व रखरखाव, मछली की बीमारियां व उनकी रोकथाम, मछली विपणन व मछली पालन से संबंधित सब्सिडी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी से उनके मोबाइल नंबर 97799-00655 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
सरकारी मछली पूंग फार्म हरियाणा में मछली पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 19 को
