चंडीगढ़ (दलजीत अजनोहा):- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी हरगोबिंद कौर के साथ विचार-विमर्श के बाद संगठनात्मक ढांचे की पहली सूची जारी कर दी है।
पार्टी के मुख्य कार्यालय में जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि इस सूची में पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़ी मेहनती और अनुभवी महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूची के अनुसार, बीबी कंचनप्रीत कौर (तरनतारन), बीबी रमनदीप कौर शेरों (खडूर साहिब), बीबी परमजीत कौर विर्क (संगरूर), बीबी तजिंदर कौर संधू (लुधियाना), बीबी कश्मीर कौर (गुरुहरसहाय), बीबी शरणजीत कौर जिंदड़ (गुरदासपुर), बीबी किरणदीप कौर कादियां (लुधियाना), बीबी दविंदर कौर खालसा (बठिंडा), बीबी पालो कौर (मलोट) और बीबी अमरजीत कौर पंजगराइयां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर बीबी राजिंदर कौर (बठिंडा), बीबी तेज कौर (बठिंडा), बीबी बलजिंदर कौर (कपूरथला), बीबी हरकिरनजीत कौर (होशियारपुर), बीबी पवनदीप कौर गिल (लुधियाना), बीबी सतवंत कौर (जालंधर), बीबी दलजीत कौर (पठानकोट), बीबी जसप्रीत कौर (पायल), बीबी करमदीप कौर ढिल्लों (अबोहर), बीबी शैरी गोयल (बठिंडा), बीबी हरमन शर्मा (बठिंडा), बीबी हरप्रीत कौर (नाभा), बीबी बलजिंदर कौर कलमां (रोपड़) और बीबी जसविंदर कौर (जालंधर) को नियुक्त किया गया है।
बीबी रचना उबराय को स्त्री अकाली दल का महासचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर बीबी तरसेम कौर (फिल्लौर), बीबी दलजीत कौर (लहरागागा), डॉ. संदीप कौर (लहरा), बीबी डिंपी (बठिंडा), श्रीमती नीति तलवाड़ (होशियारपुर), बीबी दलजीत कौर (फगवाड़ा), बीबी बलविंदर कौर (जालंधर), बीबी गुरप्रीत कौर मूसा (मानसा), बीबी मीरा (कपूरथला), बीबी रजनी (कपूरथला), बीबी चरणजीत कौर शामपुरा (रोपड़) और बीबी हरसिमरनजीत कौर (मोहाली) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार, संयुक्त सचिव के पद पर बीबी संतोष (फाजिल्का), बीबी कंवलजीत कौर बामूवाल (भुलत्थ), बीबी जसवीर कौर लंडे (बाघापुराना), बीबी जोगिंदर कौर (सुजानपुर), बीबी रीतिका (पठानकोट), बीबी रानी धालीवाल (लुधियाना) और बीबी रमनदीप कौर (लुधियाना) को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से स्त्री अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
