अंबाला, 17 नवंबर (आर. सिंह):- गुरु रविदास जी के 650वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में काशी बनारस से शुरू हुआ नगर कीर्तन आगरा से होते हुए करनाल के बाद अंबाला शहर के गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचा। यहां पहुंचने पर एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह मछौंडा, गुरुद्वारा मंजी साहिब के मैनेजर प्रीतपाल सिंह, सोनू, मनजीत सिंह बब्बू, इंदरपाल सिंह, जगमीत सिंह जोश सहित संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और पंज प्यारों को सिरोपा भेंट किया।
हरपाल सिंह मछौंडा ने कहा कि गुरु रविदास जी के 41 शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं, जो मानवता का संदेश देते हैं।
यह नगर कीर्तन 19 नवंबर को लुधियाना और जालंधर होते हुए श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर पहुंचेगा।
