हरोली/ऊना, 11 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के लिए श्रद्धालुओं द्वारा निरंतर सेवा भेंट की जा रही है। इसी कड़ी में श्री सोहन लाल सुआण पुत्र श्री हरभज सुआण निवासी गांव ठिंडा, कोटफतूही जिला होशियारपुर द्वारा 2,00,000 (दो लाख) रुपये की सेवा भेंट की गई।
यह राशि सतगुरु रविदास महाराज जी के लिए बन रहे सुंदर दरबार साहिब के निर्माण कार्य हेतु भेंट की गई है। इस अवसर पर श्री सोहन लाल सुआण ने कहा कि गुरु घर की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और आने वाले समय में भी वह इसी प्रकार सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा सराहनीय है और प्रबंधक कमेटी इसके लिए बधाई की पात्र है।
इस मौके पर बाबा केवल सिंह जी ने परिवार का धन्यवाद किया। वहीं कैशियर हरभजन सिंह जी ने संगत से अपील की कि वे भी गुरु घर की कार सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लें।
समारोह के दौरान बाबा नरेश सिंह और बाबा सुखदेव सिंह जी द्वारा परिवार को गुरु घर की बख्शिश स्वरूप सिरोपा और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।