नवांशहर/काठगढ़, 17 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- काठगढ़-रोपड़-बंगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पनियाली के नजदीक सड़क हादसा होने की खबर मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसएफ टीम के प्रभारी एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से पनियाली के पास दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि रोपड़ से बलाचौर की ओर एक मोटरसाइकिल गलत दिशा में जा रही थी।

जब मोटरसाइकिल सवार गांव पनियाली के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे चालक घायल हो गया। घायल को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल, बलाचौर में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना नवांशहर कंट्रोल रूम और थाना काठगढ़ को भी दे दी गई है।