साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 21 अक्टूबर:- शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोहाली नगर निगम की ओर से फेज-7 और 3बी2 मार्केट में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक की वस्तुओं, प्लास्टिक के लिफाफों और प्रतिबंधित प्लास्टिक की गिफ्ट-पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया और प्लास्टिक की जगह कपड़े तथा जूट के थैलों जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। दुकानदारों को संबंधित नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक की वस्तुओं का इस्तेमाल या वितरण करने से बचने के निर्देश भी दिए गए।