हांसी:– एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के ऐप का शुभारंभ 25 सितंबर को होगा। संयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 
 बुधवार को यह जानकारी देते हुए एसडीएम राजेश खोथ ने आगे बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मासिक 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी । इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। 
वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक तक होनी चाहिए।