हिसार:– विधायक विनोद भयाना ने वीरवार को मुल्तान कॉलोनी स्थित हाई स्कूल परिसर में 29 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन कमरों के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।विनोद भयाना ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि तीनों कमरों का निर्माण कार्य आगामी 6 माह के अंदर पूरा हो जाएगा। 
उन्होंने कहा कि स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। सरकारी विद्यालयों में किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार की सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के स्टाफ द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। 
विधायक ने कहा कि सुल्तानपुर , ढाणा खुर्द तथा पुट्ठी मंगल खा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में फिजिक्स ,केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय की प्रयोगशालाएं बनाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन तीनों प्रयोगशालाओं के लिए भवन बनाने का कार्य शीघ्र शुरू करना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने बताया कि इन तीन प्रयोगशाला भवनों तथा आज जिन तीन कमरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है।इन सभी के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मुल्तान कॉलोनी स्थित हाई स्कूल में तीन कमरों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है बहुत ही जल्द तीनों प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाएगा।
मोची मोहल्ला में स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू:  विधायक ने कहा कि मोची मोहल्ले में स्कूल भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर 100 बेड का करवाया जाएगा। विद्यालय में निर्माण कार्य का शुभारंभ करने से पहले विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
इस अवसर पर भाजपा नेता राजपाल यादव, सुरजीत गुर्जर,तनुज खुराना,विनोद सैनी,सोनू जांगड़ा,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य अध्यापिका सरिता मित्तल, प्राथमिक पाठशाला की मुख्य अध्यापिका निर्मला शर्मा, धर्मवीर मजोका, ओमप्रकाश मजोका, विनोद शर्मा ,पवन शर्मा, काला मजोका, दीपक मुंजाल, अशोक ढालिया, रमेश मदान, सुभाष यादव, दौलत गिरधर, जे ई विजयपाल फोगाट, शिक्षा विभाग से एसडीओ लीलू राम, ज्योति लिपिक, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रेम कुमारी, अनिता रानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।