डेराबस्सी, 11 नवंबर (संजीव सिंह सैनी):- भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पवित्र त्योहार भाई दूज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हलका डेराबस्सी के विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा की बहन श्रीमती सावित्री ने जीरकपुर स्थित उनके कार्यालय में उनके माथे पर तिलक लगाकर त्योहार की पारंपरिक रस्में निभाईं।

बहन सावित्री ने तिलक लगाने के बाद आरती की और विधायक रंधावा का मुंह मीठा करवाते हुए अपने भाई की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना की। इस मौके पर विधायक रंधावा ने भी अपनी बहन को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया।

विधायक रंधावा ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शहर और हलके के निवासियों को भाई दूज के पवित्र त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं।