होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी और सिंह साहिब ज्ञानी गुरदियाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा से जुड़े क्षेत्र की प्रमुख संस्था ‘गरीब का मुंह, गुरु की गोलक’ रजिस्टर्ड, अजनोहा पिछले कई वर्षों से जनकल्याण के कार्य कर रही है।

धन-धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज की अपार कृपा तथा क्षेत्रवासियों और एनआरआई संगतों के सहयोग से संस्था द्वारा सातवें पातशाह श्री गुरु हरिराय महाराज जी की कृपा प्राप्त बाबा यख जी के पैतृक गांव नरूड़ में गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी और लैबोरेटरी चलाई जा रही है।

संस्था के प्रमुख भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा ने बताया कि गुरु साहिब की अपार कृपा और क्षेत्रवासियों तथा एनआरआई संगतों के सहयोग से संस्था ने गुरु नानक चैरिटेबल अस्पताल के निर्माण के लिए गांव नरूड़ में 4.5 कनाल जमीन खरीदी है। अस्पताल का नक्शा तैयार करवाने के संबंध में संस्था के सदस्यों की बैठक गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी और लैबोरेटरी, गांव नरूड़ में संस्था प्रमुख भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से अस्पताल का नक्शा तैयार करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अस्पताल का नक्शा बहुत जल्द संगत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा, बलजीत सिंह बिल्ला अजनोहा, ओंकार सिंह खालसा नरूड़, सुरिंदर पाल सिंह, डॉ. तरसेम सिंह, डॉ. राज कुमार पास्टां, डॉ. सतनाम सिंह खालसा, लैब टेक्नीशियन लवप्रीत कौर, प्रिया नरूड़, संदीप कौर, रजनीश बाला नरूड़, जरनैल सिंह अजनोहा, सुमितपाल सिंह, गुरजीत सिंह सोनू (अमेरिका), मनप्रीत सिंह अजनोहा, कमलजीत सिंह राणा खालसा, नंबरदार परमजीत सिंह जलवेहड़ा, बरिंदर सिंह बिंदर पंजौड़ा, हरदीप सिंह नसीराबाद, सुखविंदर सिंह, जसपाल सिंह नरूड़, जोगा सिंह अजनोहा और सतवंत कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।