करनाल, 9 मई: महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान पीजीआई में उपचाराधीन हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता शशि पाल मेहता से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। हाल ही में चोटिल होने के कारण पूर्व मंत्री मेहता इन दिनों पीजीआई में उपचाराधीन हैं।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता से आत्मीय भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों द्वारा प्रदान किए जा रहे उपचार एवं स्वास्थ्य सुधार की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की।
महापौर ने पूर्व मंत्री मेहता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी विशेष पहचान एवं सम्मान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने शुभचिंतकों और जनसामान्य के बीच पुनः सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने पूर्व मंत्री के परिजनों एवं उपस्थित सहयोगियों से भी भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी जनप्रतिनिधियों का स्वस्थ और सक्रिय रहना सार्वजनिक जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भेंट के दौरान महापौर ने पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता से की आत्मीय भेंट जाना कुशलक्षेम
