बलटाना:- आज श्री माता मनसा देवी सेवा दल, गोविंद विहार, बलटाना की बैठक आयोजित की गई। मंडल प्रधान प्रवीण मित्तल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंडल द्वारा माता रानी का विशाल भंडारा और भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 23 नवंबर, सोमवार को शाम 4 बजे माता रानी की ज्योत माता मनसा देवी मंदिर से लाई जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे भंडारा शुरू होगा और रात 8:30 बजे माता रानी की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके उपरांत कवि कमल किशोर पार्टी द्वारा पूरी रात माता रानी का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर माता रानी का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा।
