पटियाला:- पावरकॉम, ट्रांसको आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन पंजाब (एटक से संबद्ध) द्वारा बिजली बोर्ड के मुख्य कार्यालय के सामने कड़कती गर्मी में माल रोड पर अपनी मांगों को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। 
इस रैली में पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब (1680) के प्रमुख नेता कॉमरेड दर्शन सिंह लुबाना और कॉमरेड शिव चरण आदि शामिल हुए। उन्होंने इस विशाल रैली को संबोधित किया और सभी मांगों का जोरदार समर्थन किया।